दीपक वर्मा बने लैब टेक्निशियन संघ के अध्यक्ष

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। यू पी लैब टेकनीशियन संघ बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव दिनांक 13 जून 2026 दिन शनिवार को मलिक हॉल में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश व यू पी लैब टेक्निशियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत जी एवं वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बाराबंकी एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री कमल श्रीवास्तव, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश यादव, प्रांतीय संप्रेक्षक ए. के. मौर्या, प्रांतीय सचिव अमित शुक्ला,प्रांतीय प्रवक्ता सुनील यादव,गोरखपुर के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और मंत्री देवेंद्र यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय अध्यक्ष जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष विवेकानंद त्रिपाठी और संचालन मंत्री संदीप पटेल ने किया।पदाधिकारियों के उदबोधन के बाद अध्यक्ष द्वारा पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नया चुनाव कराने की बात की।

चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील यादव जी (प्रांतीय प्रवक्ता )और सहायक चुनाव अधिकारी अमित शुक्ला (प्रांतीय सचिव ), प्रवेक्षक वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ वी पी सिंह जी के द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें संरक्षक पद पे अमरीश कुमार,अध्यक्ष पद पर दीपक वर्मा,मंत्री पद पे सुरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पे अमित कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार, संप्रेक्षक पद पर शुभम सिंह, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी श्रीवास्तव एवं ऋषि प्रभाकर वर्मा, उपमंत्री आशीष कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सैयद बदरुल हसन,संयुक्त मंत्री रोहित राज, मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता पद प्रशांत सिंह निर्वाचित घोषित हुए।

You may also like

Leave a Comment