विधानसभा सचिवालय में खुशी की लहर, शैलेन्द्र नाथ मिश्रा को संयुक्त सचिव बनने पर दी गई बधाई

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में शैलेन्द्र नाथ मिश्रा के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के विभिन्न अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधानसभा सचिवालय के उप सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा अपने प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से विधानसभा सचिवालय के कार्यों को नई गति और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शैलेन्द्र नाथ मिश्रा ने अपने लंबे सेवाकाल में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और उनकी निष्ठा, ईमानदारी तथा कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बधाई स्वीकार करते हुए श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा विधानसभा सचिवालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

You may also like

Leave a Comment