
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। डीके फाइट क्लब द्वारा 10 मई 2026 को उड़ान पब्लिक स्कूल, गौरभीठ रोड फैजुल्लागंज में ताइक्वांडो एवं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन उड़ान पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और मीना हरक्यूलिस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सैयद मुसव्विर अली ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न क्लबों और स्कूलों से करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीके फाइट क्लब के डायरेक्टर दीपेंद्र मौर्या (दीपक) ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ, मजबूत और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।
प्रतियोगिता में डीके फाइट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 गोल्ड और 10 सिल्वर मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लखनऊ इंटरनेशनल स्कूल इटौंजा ने 6 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।जेकेडी वारियर्स, रजनिखंड साउथ सिटी ने 5 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि अलीगंज स्थित इंक्रेडिबल ताइक्वांडो एकेडमी चौथे स्थान पर रही। चैंपियनशिप में डीके फाइट क्लब के उत्कर्ष श्रीवास्तव और उड़ान पब्लिक स्कूल की नित्त्या को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि योगेश को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोच अमन कुशवाहा, आलोक सिंह, शाबान खान, अरविंद यादव, देशराज मौर्या, आकाश और नीरज गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

