भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है,सतसंग से जीवन को सही दिशा की प्राप्ति होती है…श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यागीरी जी

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे के स्वर और राधे राधे जे उद्धघोष के साथ प्रारम्भ हुआ पांच दिवसीय श्रीमद भागवत का पाठ व ज्ञान महोत्सव।

आपको बता दे कि दिनांक 11 मई से 17 मई तक आयोजित होने वाले इस महोतसव मे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यागीरी जी के श्रीमुख से श्रीमदभागवत का पाठ किया गया जिसके प्रथम दिन यानी 11 मई को कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो जगदम्बेश्वर शिव मंदिर तक पहुंची इस शोभा यात्रा मे पीले रंग की साड़ी मे सिर पर पीले लाल रंग का कलश धारण किए क्रम बध तरीके से चल रही महिलाओ ने मन मोह लिया शोभा यात्रा के बाद शाम 4 बजे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सत्यागीरी जी के श्रीमुख से भागवत का पाठ हुआ जिसे सुनने के लिए काफी संख्या मे भक्त प्रांगण मे मौजूद रहे। कथा के प्रथम दिन भगवान के विभिन्न अवतारो पर चर्चा हुई साथ ही ये भी बताया गया कि भगवान को ये अवतार क्यों लेना पढ़ा।

आशियाना सेक्टर के मे आयोजित हो रहे इस भागवतकथा ज्ञान महोत्सव का सजीव प्रसारण भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से लोग घर बैठे भी इस अमृत वाणी का आनंद ले रहे हैं। आयोजक रविन्द्र यादव ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों मे आध्यतम भाव उत्पन्न होता है जिसे सुनने के लिए भक्त दूर दूर से यहाँ आते हैं और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति मे लीन हो जाते हैं।आनंद ठाकुर ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे भी भक्तो का उत्साह ये दर्शाता है कि लोगों मे श्रीमदभागवत कथा को लेकर कितनी जिज्ञासा और उत्सुकता है।

You may also like

Leave a Comment