
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। पश्चिम बंगाल,असम और दक्षिण के राज्यों में हुए विधानसभा निर्वाचन और उसके परिणाम देश के विकास और विकसित, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी भारत के संकल्प को साकार करने का कार्य करेंगे, जिसमें देश,प्रदेश के लाखों उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी आर्थिक यो(ा के रूप में समर्पित भाव से योगदान करेंगे।
यह विचार देश के शीर्ष उद्यमी, व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने आयोजित प्रेस वार्ता में प्रकट करते हुए पूर्व में सत्तासीन रहे राजनेता और दलों के प्रमुखों पर पूर्व में अर्थ व्यवस्था की रीढ़ रहे राज्यों को असुरक्षित और गरीबी, बेरोजगारी का प्रदेश बना कर लूटने का आरोप लगाया है।
देश के व्यापारियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और स्वदेशी भारत बनाने का संकल्प लिया है, यह संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के साथ पूर्ण समर्पित भावना से पूरा करने का संकल्प है और उसको पूरा करने में ये परिणाम निश्चित रूप से सार्थक होंगे। रविकान्त गर्ग ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भारत का मात्र व्यापारी संगठन नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था और वितरण व्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी वर्ग सदैव प्रथम राष्ट्र और समाज की भावना से कार्य करता है, और यह भावना बेमिसाल है। इसी भावना के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से विपरीत परिस्थितियों में भी व्यापारियों ने अपनी शक्ति सामर्थ का उपयोग कर कार्य किया है। पश्चिम बंगाल, जो व्यापार का प्रमुख केंद्र र5हा है, जहाँ सैकड़ों-हजारों औद्योगिक इकाइयों ने अपनी स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण को विश्व तक पहुँचाने का कार्य किया और निर्यातक के रूप में अपनी पहचान बनाई, दुर्भाग्यवश पिछले 50 वर्षों में बंगाल की अर्थव्यवस्था और व्यापार को उजाड़ने का कार्य सत्ता में बैठे लोगों ने किया।
चाहे वह वामपंथी शासन रहा हो या अन्य राजनीतिक दल, सभी ने बंगाल के व्यापार और उद्योग को उजाड़ने का कार्य किया। ममता दीदी के शासन में भी जिस प्रकार से बंगाल को लूटने का कार्य हुआ, उसने राज्य की स्थिति को और कमजोर किया। पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों में, विशेषकर असम सहित, जिस प्रकार का आतंक और असुरक्षा का ताण्डव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले था, वह अलगाववाद और अस्थिरता को दर्शाता था। सीमाओं के निकटवर्ती प्रदेश होने के कारण ये राज्य पूर्णतः असुरक्षित थे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन वरिष्ठ व्यापारी नेता सुधीर एस हलवासिया ने बताया कि आज देश के 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है कि अब सीमाएँ सुरक्षित हैं तथा विकास की ओर अग्रसर है “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास” के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और भारत को शक्तिशाली, समृ(, स्वावलंबी और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री के साथ सभी देशवासियों का बन गया है। वर्तमान निर्वाचन के परिणाम शांति, विकास और आत्मनिर्भर भारत की जड़ों को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। इसके माध्यम से देश के 20 करोड़ से अधिक उद्यमी, उद्योगपति, छोटे-बड़े कारोबारी, व्यापारी, लघु एवं मध्यम उद्योग ;डैडम्द्ध क्षेत्र के लोग, स्टार्टअप से जुड़े युवा और महिलाएँ संगठित हो रहे हैं। प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित गुप्ता और संयुक्त महामंत्री हरी अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल फतेहपुरिया ने बताया कि महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने के लिए अनेक कार्यक्रम तैयार किए गए हैं और अनेक कार्यक्रमों पर कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवाओं के लिए जो योजनाएँ चलाई जा रही हैं, उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान भी आयोजित किए गए हैं।
हमने संकल्प लिया है कि प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश में कम से कम 20 हजार महिलाओं को और पूरे देश में 50 हजार से अधिक महिलाओं और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे। यही विकसित भारत, आत्मनिर्भर और स्वदेशी भारत की दिशा में हमारा सशक्त प्रयास है।
प्रेस वार्ता में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल लखनऊ महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल महेश गुप्ता, अवधेश कौशल, अनिल कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।

