
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र मे इस माह का एक सप्ताह पूरी तरह भक्तिमय होने जा रहा है क्योकि आशियाना सेक्टर के स्थित श्री जगदंभेश्वर मंदिर के प्रांगण मे दिनांक 11 मई से 17 मई तक श्रीमदभागवत कथा के साथ साथ ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि ये महोत्सव सांय साढ़े चार से साढ़े सात तक किया जायेगा जिसमे श्री श्री 108 महामंडलेश्वर साधवी सत्यप्रिया गिरी जी के श्रीमुख से श्रीमदभगवत कथा का पाठ किया जायेगा वहीं मंडली के वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि परम पूज्य दीदी माँ साधवी ऋतम्भरा के आशीर्वाद से पूर्व मे भी इस तरह का आयोजन किया गया था जिसमे भक्तो की भारी भीड़ भी दिखाई देती है उनका कहना था कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगो मे श्रद्धा भाव और उत्साह देखने योग्य होता है उन्होने बताया कि कार्यक्रम का सेटेलाइट के माध्यम से सत्संग चैनल पर सजीव प्रसारण भी किया जाता है।

