बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं: प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनंजय प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष, लखनऊ), शरद मिश्र “सिंधु” (प्रदेश उपाध्यक्ष), दिनेश सिंह (प्रदेश महासचिव), शरद सिंह “शरद” (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), कामिनी शर्मा (प्रदेश महासचिव), सुरभि टंडन (जिला महासचिव, लखनऊ), अरविंद कुमार शर्मा (प्रदेश महासचिव), विजय कुमार विश्वकर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी सेल) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण कर उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि,“डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। समानता और न्याय की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment