
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति, उत्तर प्रदेश की एक बैठक लखनऊ में प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के निवास गोमती एनक्लेव, लखनऊ पर हुई । बैठक की अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री, उ० प्र० डॉ0 अम्मार रिज़वी, अध्यक्ष, हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति, उ० प्र० ने की। समिति द्वारा पारित शोक प्रस्ताव में अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोहसिना किदवई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
प्रस्ताव में मोहसिना किदवई जी की जीवन यात्रा को उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया गया। अपने ५० वर्ष से अधिक सक्रिय राजनैतिक जीवन में उन्होंने गरीबो, जरुरतमंद तबको, महिलाओं में जागृति उत्पन्न करने और उनके उत्थान के लिए सदैव कार्य किया ।
भारतवर्ष के शीर्ष महिला नेत्रियों में उनका बहुत ऊँचा मक़ाम है और वो हमेशा महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी । उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के मंत्री के रूप में दी गई हर जिम्मेदारी को कुशलता से निभाया। मधुरभाषी व कर्मठ व्यक्तित्व की धनी उन्होंने जीवन के हर मुकाम को अपनी मेहनत और ईमानदारी से हासिल किया था । लंबे समय तक उनके आदर्श और कार्य समाज का और विशेषकर अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति का मार्गदर्शन करते रहेंगे ।
अंतिम समय तक उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों और अनुयायियों का ताता उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है । अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके मार्गदर्शन में देशभर में संस्था द्वारा सामाजिक विषयों पर अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गए थे । बैठक में डॉ0 अम्मार रिज़वी ने कहा कि श्रीमती किदवई वर्ष 1974 में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में लघु उद्योग मंत्री के रूप में शामिल की गई थी, उस मंत्रीमंडल में, मैं स्वयं, नारायण दत्त तिवारी, श्री लोकपति त्रिपाठी, महमूद अली ख़ान, श्री शान्ति शर्मा, राजा दिनेश सिंह, एस पी सिंह, इस्तेफ़ा हुसैन अंसारी इत्यादी मंत्री के रूप में शामिल रहे।
इस शोक सभा में प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति, प्रदेश अध्यक्ष डा0 अम्मार रिज़वी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अरशद आज़मी, प्रदीप कपूर, विजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष लखनऊ एस यू शाह, अनूप श्रीवास्तव, अमित पांडेय, जे.पी बाजपेयी, डा0 आर एन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव देव वर्मा, असलम बेग, शहाबुद्दीन ख़ान, सैय्यद जमील नक़वी, रवि प्रकाश यादव, डा0 हारुन रिज़वी, अंकुर सिंह, राजेश सिंह इत्यादि लोग शामिल हुए।

