सहायक निबंधक सोसायटी प्रयागराज के विरुद्ध कायस्थ पाठशाला लखनऊ ने निबंधक उत्तर प्रदेश सोसायटी एवं चिटफंड को ज्ञापन सौंपा

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर प्रदेश-समाचार10India। 25 दिसम्बर 2023 में कायस्थ पाठशाला (के पी ट्रस्ट)प्रयागराज के चुनाव मेंअध्यक्ष पद पर डॉ सुशील सिन्हा को 18 मतों से विजई घोषित किया गया , जिसमें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करते हुए, डॉ सुशील सिन्हा द्वारा कई अभूतपूर्व कल्याण कारी योजनाओं को मूर्तरूप दिया , इन्हीं तमाम योजनाओं को मूल रूप देने से पूर्व प्रबंधतंत्र व पराजित प्रबंधतंत्र द्वारा साजिशों एवं कुचक्र रचने का प्रयास किया गया, जिसके फलस्वरूप स्थानीय स्तर पर सहायक निबंधक प्रयागराज के यहां अवरोध उत्पन्न किए जाने लगा जिस क्रम सहायक निबंधक सोसायटी ने उक्त चुनाव को धारा 25 के अंतर्गत एस डी एम प्रयागराज को संदर्भित करते हुए , एक वर्ष तक उक्त प्रकरण अनिर्णीत रखा गया , तत्पश्चात पराजित प्रबंधतंत्र द्वारा अनुचित प्रलोभन देकर एस डी एम प्रयागराज द्वारा पुनर्मतगणना का निर्णय करवा दिया गया जिसके फलस्वरूप विजई अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा को पराजित घोषित करते हुए , तत्कालीन सहायक निबंधक सोसायटी प्रयागराज ने पराजित अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र सिंह के पक्ष में निर्गत कर दिया गया , जो कि नियमतः असंवैधानिक व मिथ्या पूर्ण है , इसी संदर्भ में विगत दिनों कायस्थ पाठशाला के न्यासधारी प्रयागराज के सहायक निबंधक सोसायटी को अपना विरोध ज्ञापन दे चुके, है उसी संदर्भ मेंआज लखनऊ में विकासदीप स्थित निबंधक उत्तर प्रदेश सोसायटी एवं चिटफंड को एक ज्ञापन कायस्थ पाठशाला लखनऊ के नि मेंबर इंचार्ज आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिनमें नि प्रवक्ता शेखर कुमार, सलाहकार अरुण श्रीवास्तव पूर्व प्रभारी प्रशासन एस की श्रीवास्तव, अभाकम प्रदेश अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, नरेश प्रधान नि मीडिया प्रभारी , शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, अजय दीप श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, आर्किटेक्ट सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य न्यासधारीयो की उपस्थित में ज्ञापन प्रेषित किया।

You may also like

Leave a Comment