18

अयोध्या,उत्तर प्रदेश-समाचार10India। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के कुमारगंज स्थित 100 सैय्या अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना।
इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं फल वितरित किए। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि जन्मदिन जैसे खास मौके पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची खुशी देता है। उन्होंने ईश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने विधायक के इस मानवीय कार्य की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

