फराज अहमद सिद्दीकी बने पीसीएस अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

by Vimal Kishor

लखनऊ,प्रयागराज-समाचार10India। क्षेत्र के होनहार युवक फराज अहमद सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

फराज अहमद सिद्दीकी की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने फराज को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर लोगों ने दुआ की कि अल्लाह उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचाए तथा वे समाज और देश की सेवा करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम करें। फराज अहमद सिद्दीकी को ढेर सारी मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

You may also like

Leave a Comment