जनसुनवाई में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सुनीं लोगों की समस्याएं

by Vimal Kishor

 

अयोध्या,उत्तर प्रदेश-समाचार10India। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने शुक्रवार को परसौली स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, बिजली, सड़क, पेयजल, पुलिस और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जनता-जनार्दन की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों से भी अपेक्षा जताई कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment