परमहंस स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

by Vimal Kishor

अयोध्या,यूपी-समाचार10 India। परमहंस स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गणमान्य महिलाओ अतिथियों के भव्य कार्यक्रम में अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आयोजक वंदना उपाध्याय एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु सिंह आर टी ओ अयोध्या ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ऋतु सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी की बधाई देते हुए इस वर्ष की थीम राइट्स, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल वुमन एंड गर्ल्स पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण में सभी को अपने अपने स्तर से सकारात्मक सोच एकता से योगदान देने को कहा । उन्होंने कहा कि विश्व भर में महिलाओं को हिंसा और अन्याय से बचाने एव उनका राजनीतिक अर्थिक क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर है।

भारतीय महिलाएं भी शिक्षा पाये और देश के विकास में योगदान दें। बेटियों को आगे बढ़ाए। सड़क सुरक्षा का पाठ भी परिवार को पढ़ाएं। महिलाओं के लिये ड्राइविंग स्कूल में रियायती दरों पर ड्राइविंग ट्रेनिंग का भी लाभ उठाएं।सीट बेल्ट हेल्मेट प्रयोग करें एवं बच्चों को भी पहनाएं। अर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।

You may also like

Leave a Comment