2

अयोध्या,उत्तर प्रदेश-समाचार10India। बीते दिन आर टी ओ कार्यालय अयोध्या में आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए की आईजीआरएस , ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त प्रकरण, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल लाइसेंस आदि सभी लंबित प्रकरणों के नियमानुसार निस्तारण करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की वित्तीय वर्ष में कुछ ही समय शेष है निर्धारित मासिक क्रमिक एवं वार्षिक राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। कर बकाया वाहनों और अनफिट स्कूल वाहनों व्यावसायिक वाहनों को नोटिस भेजें और फोन करें, डोर to डोर संपर्क करें। शासन और मुख्यालय द्वारा स्लीपर बसों अन्य निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

