पानीपत में महारूद्राभिषेक एवं विशाल शोभायात्रा

by Vimal Kishor

पानीपत,समाचार10India। पानीपत में महारुद्राभिषेक एवं विशाल शोभा यात्रा -ओम मण्डली शिव शक्ति अवतार अन्तर्राष्ट्रीय संस्था रायपुर छत्तीसगढ़ की पानीपत शाखा की संयोजक आदरणीया पूजा बहिन जी ने बताया कि हमारी संस्था की अध्यक्षा आदरणीया देवकी मैया ने वन्दे मातरम् गीत के आध्यात्मिक महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2022 से पूरे भारत के 300 से अधिक स्थानों पर शोभा यात्रा और शिव सत्संग के साथ सम्पूर्ण वन्देमातरम का गायन कराया, रायपुर में सरकार के आदेश से शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों सहित एक लाख से भी अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण वन्देमातरम का गायन किया, कश्मीर के अनन्तनाग में भी वन्दे मातरम् की भव्य रैली निकाल कर ,भारत का झंडा फहराया गया, शिव परमात्मा के निर्देश से सम्पूर्ण भारत में किए गए वन्दे मातरम् गायन, ऊं ध्वनि और शिव सत्संग का प्रभाव यह रहा कि भारत सरकार ने भी पूरे भारत में सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन का आदेश जारी किया, ऊं महामंत्र के द्वारा विश्व में परिवर्तन लाने एवं जीव तथा प्रकृति कि रक्षा के साथ भारत को विश्व गुरु आध्यात्मिक शक्ति से बनाने के लिए संस्था आत्मा, परमात्मा और सृष्टि चक्र का वास्तविक परिचय देने की विश्व में एक मात्र शिक्षण संस्था है, विश्व एवं खास भारत के हित में संस्था की सभी शाखाओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं विशाल शोभायात्रा निकाली, पानीपत की शाखा ने भी रूद्राभिषेक के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जिसमें महिलाओं, युवकों और बच्चों ने काफी संख्या में भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment