
लखनऊ,समाचार10 India। कानपुर रोड आशियाना क्षेत्र स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य शेरोगेसी बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग सुनीता बंसल आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह एवं हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी संस्था की अध्यक्ष स्मृति शर्मा, सचिव प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन में बालीवुड क्लासिकल डांस की सुन्दर प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक मंच पर नन्हे कलाकारों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया इसके बाद बच्चों ने बालीवुड क्लासिकल डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभा पाडेंय, आयुषी, शिवाक्ष एवं नंन्दनी की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। लखनऊइट्स कनेक्ट के संस्थापक अर्पित वर्मा, सह-संस्थापक रशिका शर्मा के निर्देशन में अक्षिता दीक्षित कथक फ्यूजन डांस,डॉ ख़ुशी राज एक्स प्रखर गुप्ता कथक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा दिया, वहीं कबीर ने सुरमई रचनाओं को पढ़ा कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। स्टैंड अप कॉमेडी, शायरी, रैप गायन ने सांस्कृतिक संध्या को गुलजार कर दिया। इस दौरान महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जयसवाल व मनोज सिंह चौहान,रोली सिंह ने नन्ही प्रतिभाओं का सम्मान किया। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला सहसंचालक विजय गुप्ता ने किया। इस मौके पर दर्शकों ने कलाकारों का तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

