
लखनऊ,समाचार10 India। होटल ऑलीव क्राउन,आशियाना मे विशाल शिव पुराण कथा के आयोजन को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कथा उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा कि राजधानी की पावन धरा पर एक भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है जिसमें परम पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज के श्री मुख से श्री शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा एवं राष्ट्र रक्षा हेतु विशाल रूद्र महायज्ञ का आयोजन 14 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा।पत्रकार वार्ता दौरान सर्वप्रथम परम पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज को कथा अध्यक्ष मधु यादव,रंजना मिश्रा,सर्वेश तिवारी,कर्नल शिव नारायण तिवारी एवं शैलेन्द्र तिवारी आदि गणमान्यो ने मलायर्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कथा का समय सायं काल 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक तथा रुद्र महायज्ञ का समय रोज़ाना सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा। धर्म कलश यात्रा का आयोजन 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से महाकालेश्वर धाम मंदिर सेक्टर – एफ विस्तार आशियाना से शुरु होगा। 25 दिसंबर को एक हज़ार आठ पार्थिव शिवलिंगो का महारुद्राभिषेक होगा। विशाल शिव पुराण कथा के संगरक्षक भाजपा विधायक टी.राजेश्वर सिंह है।

