सुरक्षा के प्रति सुएज की प्रतिबद्धता: ज़ोन-6 में कर्मचारियों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। शहर में सीवर संचालन और एसटीपी प्रबंधन कार्य के दौरान शून्य गंभीर और घातक दुर्घटनाओं की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुएज द्वारा इस सप्ताह एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ज़ोन-6 के पोर्टा केबिन और दौलतगंज एसटीपी पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को यह जागरूक करना था कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कार्यक्रम में कर्मचारियों को निम्न सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया| सुएज ने अपने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। संस्था ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मैनहोल में प्रवेश पूरी तरह निषेध है (सिर्फ मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ही अनुमति दी जाएगी)।

कंपनी ने यह भी कहा है कि वैध कार्य परमिट के बिना कोई भी कार्य शुरू नहीं किया जाएगा, और पर्यवेक्षक अपने वार्ड में हो रहे सभी कार्यों के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। सफाई कार्य से पहले मल्टी-गैस डिटेक्टर से गैस परीक्षण अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, सभी घटनाओं की तत्काल रिपोर्टिंग, असुरक्षित कार्यों को रोकने और उन पर आवाज़ उठाने पर भी बल दिया गया।

सुएज प्रबंधन का मानना है कि हर कर्मचारी को असुरक्षित कार्य को रोकने का अधिकार है। संदेश बिल्कुल स्पष्ट है — “अगर यह सुरक्षित नहीं है, तो रोकें।”

सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा: “सीवर सफाई और एसटीपी संचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किसी भी कार्य से पहले सभी कर्मियों को वैध कार्य परमिट लेना, गैस परीक्षण करना और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) पहनना अनिवार्य है। हम ऐसी संस्कृति बनाना चाहते हैं जहाँ कर्मचारी बिना किसी भय के अपनी सुरक्षा चिंताएँ साझा करें और असुरक्षित कार्यों को रोकने में आगे आएँ। सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।”

इस कार्यक्रम में सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल, ऑपरेशन इंचार्ज धर्मेंद्र भारती, नेटवर्क इंचार्ज रजनीश शर्मा, और हेल्थ एंड सेफ्टी इंचार्ज पंकज सिंह उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment