पीस एज्युकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित की SIR से संबंधित बैठक—मुर्तजा अली

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। पीस एज्युकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में क्षेत्र की जनता ने भाग लिया और SIR से संबंधित जानकार लोगों के माध्यम से उनको सही प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट के सदर मुर्तजा अली ने बताया कि लखनऊ वासियों की आम जनता के लिए 114 इंसाफ़ नगर में 30 नवंबर तक यह कैम्प लगाया जाएगा, जिसमें लोगों को मदद की जाएगी।

यह कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां लोगों का फॉर्म भरने और उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रस्ट के संरक्षक ख़ालिद इस्लाम दिलशाद साहब ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि लोगों को SIR से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की जाए और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए। हम इस कैम्प के माध्यम से लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वाहिद ने कहा, “यह कैम्प लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। हमें उम्मीद है कि इस कैम्प के माध्यम से लोगों को SIR से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी और वे अपने अधिकारों का उपयोग कर पाएंगे।” मोहम्मद जुबेर साहब ने कहा, “पीस एज्युकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट का यह कदम सराहनीय है। हमें उम्मीद है कि यह कैम्प लोगों को SIR से संबंधित जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करेगा।” इस अवसर पर मुहम्मद फ़हीम, अनस सिद्धिकी, इमरान ख़ान, हलीमा , ताबीर, शाहिद अली ,फहदहसन ,कैफ़, फ़ैसल लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment