हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) ने जारी की कार्यकारणी

by Vimal Kishor

 

 

लखनऊ,समाचार10 India। हिंदी साहित्य भारती के मुख्यालय में केन्द्रीय निर्णय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री, डॉo रवीन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के उपरांत केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) कार्यकारिणी में गुणवत्ता के आधार पर कुछ परिवर्तन किये गये। सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार केन्द्रीय (अंतरराष्ट्रीय) कार्यकारिणी जारी की गई।

हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के स्थाई सदस्य कार्यकारिणी बने पत्रकार शाश्वत तिवारी।

हिन्दी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) एक वैश्विक संस्था है। जो हिंदी साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह संस्था 36 देशों में सक्रिय है, और इसका उद्देश्य “मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा” के ध्येय वाक्य के साथ, भारतीय चिंतन और दर्शन के आधार पर मानवीय जीवन मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है।

ओरछा (मध्य प्रदेश) में संम्पन्न हुई, हिंदी साहित्य भारती की अन्तरराष्ट्रीय मंथन बैठक।

यह संस्था दुनिया भर में फैली हुई है, 36 देशों में सक्रिय है, और भारत के प्रत्येक प्रदेश और कई जिलों में अपनी टीम का गठन कर चुकी है।
इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह संस्था भारतीय संस्कृति, भाषा और मूल्यों को सशक्त करने का काम करती है। हिन्दी साहित्य भारती हिंदी के समग्र उत्थान और प्रसार के लिए काम करती है, जिसमें साहित्यिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, और पुरस्कार वितरण शामिल हैं। इस संस्था को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिल चुका है, जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में इसके योगदान को दर्शाता है।

अद्यतन संशोधित केन्द्रीय (अन्तरराष्ट्रीय) कार्यकारिणी की सूची:

 

25-0625 kandriya anterrastriya hindi sahitya bharti

You may also like

Leave a Comment