नोएडा में निखिल सिंघल उभरते हुए मजबूत राजनीतिक चेहरे, वैश्य समाज और मीडिया जगत से मिल रहा भरपूर समर्थन

by Vimal Kishor

 

एक प्रसिद्ध और कुशल मीडिया रणनीतिकार, नोएडा निवासी निखिल सिंघल नोएडा के विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए एक आशाजनक राजनीतिक उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी के कारण नोएडा महानगर की तमाम समस्याएं यहां के नागरिकों को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में नोएडा के राजनीतिक प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने प्रभावी समन्वय, जनसंपर्क और कुशल नेतृत्व से निखिल सिंघल नोएडा की विभिन्न समस्याओं को पिछले कई सालों से प्रतिबद्धता से हल कर रहे हैं।

नोएडा में निखिल सिंघल को वैश्य समाज का व्यापक समर्थन प्राप्त है। समाज के कई वर्गों से उन्हें जो भरोसा और सहयोग मिल रहा है, वह उन्हें एक प्रभावशाली सामाजिक प्रतिनिधि बनाता है। साथ ही, मीडिया जगत में उनकी वर्षों की सक्रियता और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल के चलते उन्हें मीडिया से भी जबरदस्त समर्थन प्राप्त है, जो उनकी राजनीतिक यात्रा को और सशक्त बना रहा है।

इन सामाजिक गतिविधियों के कारण नोएडा की आम जनता का ध्यान निखिल सिंघल की ओर केंद्रित हुआ है। यही नहीं नोएडा के कई ज्वलंत मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व ने उन्हें जनता के बीच उन्हें महत्वपूर्ण मान्यता भी दिलाई है। निखिल सिंघल के प्रयासों ने हाई राइज सोसायटीज में कई साल से लंबित करीब 300 फ्लैट्स की रजिस्ट्री का मसला हल हुआ और अन्य सोसाइटीज में अपने अनुभावों से फ्लैट रजिस्ट्री के मुद्दे को हल करने में सहयोग कर रहे हैं। जबकि नोएडा में कूड़ा डंपिंग यार्ड, सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई, सोसाइटीज की आंतरिक समस्याओं सहित नागरिक सुधार जैसे कई मुद्दों का प्राधिकरण और जिला प्रशासन से बातचीत कर बखूबी समाधान किया हैं।

नोएडा हाईराइज़ फेडरेशन (एनएचआरएफ) के अध्यक्ष के रूप में, निखिल सिंघल ने नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के साथ नोएडा निवासियों की जरूरतों की वकालत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व ने आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार और समुदाय की चुनौतियों को हल करने के उद्देश्य से होने वाली पहल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नोएडा के उच्च-स्तरीय आवासीय समाज में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निखिल सिंघल का विशेष नेतृत्व बेहद उल्लेखनीय है। उनके प्रभावशाली जनसंपर्क, व्यवहार और गुणों ने उन्हें एक मजबूत प्रतिष्ठा बनाने में मदद करते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दी है।

लोगों से श्रेष्ठ व्यवहार से जुड़ने और आम जनता के बीच सकारात्मक संवाद की क्षमता से अपने दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से रखने की निखिल सिंघल की योग्यता ने उन्हें राजनीतिक दलों के लिए एक आकर्षक उम्मीदवार की श्रेणी में ला दिया है। इन क्षमताओं के कारण उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा निखिल सिंघल को वर्ष 2024 में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी हाल ही में निखिल सिंघल को ‘यूपी अनमोल रतन’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। जबकि वे 2022 की ‘टाइम्स 40 अंडर 40’ सूची में भी शामिल रहे।

सामुदायिक सेवा और नेतृत्व में निखिल सिंघल का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में अत्यंत प्रभावशाली बनाता है। उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में नोएडा भी चुनाव के लिए तैयार है, इस दृष्टि से निखिल सिंघल का नाम राजनीतिक गलियारों में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच एक सशक्त चुनावी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment