“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, बालागंज इकाई “के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा की शपथ ली

मजबूत संगठन ही व्यापारियों का सुरक्षा कवच: संजय गुप्ता

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई के तत्वावधान में बालागंज, जल निगम रोड पर स्थित एक कॉम्पलेक्स में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज की नवगठित कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजन हुआ शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बालागंज के पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारी संजय जैन को चेयरमैन, राहुल गुप्ता को अध्यक्ष, नवनीत दीक्षित को वरिष्ठ महामंत्री ,ज्ञान द्विवेदी को महामंत्री, मोनू यादव को कोषाध्यक्ष ,अमित वर्मा ,श्याम किशोर मौर्या, सूरजमुखी साहू, सत्यनारायण मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर महेंद्र रस्तोगी, मोहम्मद इजरायल, सरवन कुमार रावत ,सुरेश मौर्या ,शिव कुमार जायसवाल, दिनेश रस्तोगी एवं संगठन मंत्री के पद पर अर्चना पाठक एवं हितेश जैन तथा मंत्री के पद पर सुनील गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू रस्तोगी ,पप्पू शर्मा, हरीश चंद्र मौर्य , मुरारी जी, रामनाथ मौर्या ,सुशील मौर्या संतोष रस्तोगी ,वीरेंद्र सोनी तथा मुकेश वर्मा प्रचार मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा मजबूत संगठन ही व्यापारियों का सुरक्षा कवच का कार्य करता है।

उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग, समाज का सर्वाधिक जिम्मेदार एवं भावुक वर्ग है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल व्यापारियो के हितों की रक्षा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। तथा प्रत्येक व्यापारी के हित की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है उन्होंने कहा मजबूत संगठन के माध्यम से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सकता है।

उन्होंने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा व्यापार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी व्यापारियों के साथ कंधे-से कंधा मिला कर चलें निश्चित रूप से सभी का मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, लखनऊ नगर महामंत्री मोहित कपूर , उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ,चंदर नगर इकाई के चेयरमैन हरीश कोहली , बालागंज इकाई के संरक्षक। उमाशंकर वर्मा ,संरक्षक हनुमान प्रसाद यादव मुख्य रूप से तथा बड़ी संख्या में बालागंज बाजार के व्यापारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment