7
सिंगापुर में 17 वर्षीय एक लड़की की मदद करने के बदले उसकी अस्मत का सौदा करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आरोपी भारतीय मूल का 50 वर्षीय एक शख्स है, जिसने लड़की को सीढ़ियों से फिसलने पर उठाने में मदद की थी। बदले में लड़की ने चाय पिलाई, मगर वह इस खातिरदारी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसके साथ संबंध की मांग कर दी।