बीएचयू मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर किया कटाक्ष, कहा- ‘बेटी बचाओ’ का नारा लेकिन हरकतें बेटियों को रुलाने वाली
by
written by
228
बीएचयू-आईआईटी कैंपस में छात्रा संग हुए बलात्कार मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा बेटी बचाने का नारा देती है। लेकिन उनकी हरकतें बेटियों को रुलाने वाली है।