11
लीबिया के समुद्र तट पर एक नौका डूब जाने से 61 प्रवासियों की मौत की आशंका जाहिर की गई है। अधिकारियों के मुताबिक कई देशों के प्रवासी समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने के फिराक में थे। मगर लीबिया के समुद्र तट पर खतरनाक समुद्री धाराओं का सामने करते वक्त जहाज डूब गया। इसमें 61 प्रवासी लापता हो गए। जबकि 25 लोग बचा लिए गए।