तालिबान से बढ़ रही दुश्मनी! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से की खतरनाक आतंकवादी के प्रत्यर्पण की मांग
by
written by
83
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ताल्लुकात बेहद खराब दौर में हैं। दोनों देशों के बीच तनातनी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफगानी राजनयिक को तलब किया है और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुए हमलों के लिए जिम्मेदार प्रमुख आतंकवादी को सौंपने की मांग की है।