12
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले से इजरायली बच्चे मोशे की कहानी भी जुड़ी है। पीएम मोदी ने वर्ष 2017 में इजरायल दौरे के दौरान मोशे को गले लगाया था और उसे भारत आने का न्योता दिया था। मुंबई आतंकी हमले के वक्त वह सिर्फ 2 वर्ष का था। उसने अपनी आंखों से पाकिस्तानी आतंकियों को लाइव मुंबई में देखा था।