फ्रांस में महिला ने दी ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी, पुलिस ने दनादन मारी 8 गोलियां
by
written by
28
फ्रांस की राजधानी पेरिस जा रही एक ट्रेन को आत्मघाती हमले से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फ्रांस पुलिस ने हमले की धमकी देने वाली महिला को गोली मार दी है। हालांकि उसकी जान बच गई है। पुलिस ने महिला को 8 गोलियां मारी हैं। धमकी देने की वजह और महिला के बारे में पुलिस सूचना जुटा रही है।