8
बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह का क्रिकेट के लिए प्यार जगजाहिर है। इस बीच रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर कर इस बात को एक बार फिर से साबित कर दिया है। रणवीर सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और धोनी की ये तस्वीर खूब सुर्खियों में है।