8
चीन के रिसर्च जहाज को श्रीलंका ने अपने पोर्ट पर रुकने की फिलहाल कोई इजाजत नहीं दी है। इस बात का खुलासा खुद श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने किया है। भारत ने इस रिसर्च जहाज के श्रीलंका के पोर्ट पर तीन महीने रुकने को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था। दरअसल, चीनी रिसर्च जहाज रिसर्च के नाम पर जासूसी करते हैं।