लखनऊ, समाचार10 India। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह का सोमवार को नरोरा के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यकक्ष स्वूतंत्र देव सिंह ने एक भावुक ट्वीट किया है।
स्वपतंत्र देव सिंह ने किया ट्वीट
भाजपा प्रदेश अध्यकक्ष स्वेतंत्र देव सिंह ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्व. कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ के बताए हुए मार्ग पर चलना और उनके संकल्पों को सिद्धि तक ले जाना हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’
राम मंदिर आंदोलन की ताकत थे: आडवाणी
वहीं, कल्याण सिंह के निधन पर भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- वे राम मंदिर आंदोलन की ताकत थे। कल्याण सिंह की प्रतिबद्धता राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही है।
राजकीय सम्मा न के साथ होगा अंतिम संस्का-र
गौरतलब है कि, आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्या्ण सिंह का अंतिम संस्कार करने की तैयारी है। खबरों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 21 पुरोहितों को बुलाया गया है। मंत्रोच्चार के साथ कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। एक अनुमान के अनुसार अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतरौली से नरोरा घाट तक 40 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी। अंत्येष्टि के लिए पहले से ही निर्धारित स्थल पर चंदन की लकड़ी, आम, पीपल की लकड़ी, हवन सामग्री, देसी घी और अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध करवा ली गई है।