‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ का पहला दिन, इतने गांवों में पहुंचे कांग्रेसी

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। उत्तसर प्रदेश में कांग्रेस ने ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत कर दी है। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के गांवों में जा रहे हैं और भाजपा की नाकामियां और कांग्रेस की उपलब्धियां गिना रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ में पहले दिन कांग्रेसजनों ने गांवों, वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव जी के स्वतंत्रता संग्राम संदेश की चिट्ठी प्रदेश के लोगों को बांटी और जनता की समस्याओं पर चर्चा की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गोरखपुर में चौपाल
अभियान के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक के ग्राम पंचायत-लालपुर टीकर में पहुंचकर चौपाल, जनसंपर्क किया और वहां के प्रधान एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात की। चौपाल में लोगों ने बाढ़, छुट्टा जानवरों और सरकार की अनदेखी का दर्द बयां किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा, मुख्यमंत्री योगी जी गोरखपुर शहर तो आते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कभी नहीं आते। चौपाल में जनसंवाद के दौरान उन्होंिने कहा, स्थानीय नागरिक बाढ़ से परेशान हैं। चार वर्षों में कई बार बाढ़ आई लेकिन एक बार भी मुआवजा नहीं मिला। लोग छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए रात-रात पहरा दे रहे हैं।

22 में भाजपा को सत्तात से बाहर करेगी जनता: अजय कुमार लल्लूश
अजय कुमार लल्लूल ने कहा, मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जनता ने उन्हें 5 बार सांसद बनाया और अब मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जब यहां के लोग परेशान हैं और इसी से पूरे प्रदेशवासियों के दर्द को समझा जा सकता है। यहां धान और गेहूं खरीद केंद्रों पर आम किसान की खरीद नहीं हुई। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है और विकास के नाम पर गांव-गांव पानी ही पानी नजर आ रहा है। जनता अब इस सरकार और मुख्यमंत्री से ऊब चुकी है। 2022 में पीड़ित हो चुकी जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। वहीं, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ के विधानसभा संग्रामगढ़ की न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना। यूपी कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रतापगढ़ की विधानसभा बाबागंज के तहत न्यायपंचायत संग्रामगढ़ में चौपाल लगाई और लोगों से जनसंवाद कर प्रियंका गांधी के संदेश से अवगत कराया।

नसीमुद्दीन ने बांदा में किया लोगों से संवाद
कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने लखनऊ के विमल नगर स्थित बजरंग बली चौराहे पर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश चौहान द्वारा आयोजित चौपाल में शामिल होकर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। पार्टी के मीडिया चेयरमैन व पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बांदा के ग्राम तिन्दवारा में चौपाल लगाई और किसानों, प्रधान, बीडीसी व अन्य ग्रामवासियों के साथ संवाद किया।
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि, ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ के पहले दिन विधायकों, सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं जिला पंचायत सदस्यों व कांग्रेस समर्थित प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में चौपाल लगाकर लोगों से जनसंवाद स्थापित किया।

You may also like

Leave a Comment