पीटीआई के लिए “मंगल साबित हुआ मंगलवार”, इमरान को अग्रिम जमानत के बाद पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी भी रिहा
by
written by
44
पाकिस्तान तरहीक-ए-इंसाफ यानी इमरान खान की पार्टी पीटीआइ के लिए मंगलवार काभी मंगलदायक सिद्ध हुआ है। इमरान खान को मंगलवार को कोर्ट ने हत्या के एक मामले में जमानत दी। वहीं दूसरी तरफ देर शाम तक उनकी कैबिनेट में रहे पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी रिहा कर दिया गया।