चक्रवात के चक्र में फंसा म्यांमार तो भारत ने दिखाई “करुणा”…तुर्की भूकंप में “ऑपरेशन दोस्त” के बाद पीएम मोदी की एक और दरियादिली
by
written by
10
समुद्री चक्रवात के भीषण चक्र में फंसे म्यांमार के लिए भारत ने फिर दरियादिली दिखाई है। भारत ने चक्रवात से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए नौसेना के 4 जहाजों के जरिये राहत सामग्री भेजी है। इसमें खाद्य व पेय पदार्थ से लेकर, जीवन रक्षक औषधियों समेत कई अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।