22 में अकेले लड़ेंगे चुनाव, जनता के समर्थन से बनाएंगे सरकार: बसपा महासचिव

by Vimal Kishor

मिर्जापुर,समाचार10 India। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बुधवार को सपरिवार मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान उन्हों ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ब्राम्हण वर्ग सरकार से नाराज और परेशान है। 2007 की तरह एक बार फिर बसपा की सरकार ब्राह्मण बनवायेगा। हम जनता का समर्थन लेकर 2022 में सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि, बसपा 2022 के चुनाव से पहले प्रदेशभर में घूम-घूम कर ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में बीएसपी ने आज मिर्जापुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस सरकार में ब्राह्मण परेशान: बसपा महासचिव
मीडिया से बात करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि, इस सरकार में ब्राह्मण शोषित, पीड़ित व परेशान है। वह इस शासन से निजात पाना चाहता है। जिस तरह 2007 में ब्राह्मणों ने सहयोग कर बसपा की सरकार बनवाई थी, उसी प्रकार 2022 में भी ब्राह्मण समाज बसपा की सरकार बनवाकर रहेगा।

अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: सतीश मिश्रा
चुनाव के पहले पार्टियों के द्वारा मंदिर और दरगाह पर मत्था टेकने के प्रश्न पर उन्होंणने कहा कि, हमारी आस्था हमेशा से धर्म में रही है और दूसरे हमारे पीछे क्याह चल रहा है, यह हम नहीं कह सकते। चुनाव में किसी पार्टी के समर्थन या गठबंधन पर बसपा महासचिव ने कहा, हम अकेले चुनाव लड़ेंगे और जनता के समर्थन से सरकार बनाएंगे। हम चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

You may also like

Leave a Comment