यूपी विधानसभा के सामने ओपी राजभर का धरना, सरकार से की ये मांग

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। यूपी विधानसभा सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्री य अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि विधानसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आयल फ्रेम तस्वीरर लगाई जाए। सुभासपा संस्था पक ओपी राजभर आज पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। उन्हों ने अंबेडकर जी की आयल फ्रेम तस्वीर विधानसभा में लगाए जाने की मांग की। वहीं, इससे पहले उन्होंजने ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।

ट्वीट करते हुए भाजपा पर साधा निशाना
ओपी राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में इस समय नाम बदलो विकास योजना चल रही है। 2017 में जो वादा कर के आये थे, उसको तो पूरा कर नहीं पाए हैं, उसका भी नाम बदल दीजिये लगे हाथ। 2022 में जनता ने भी भाजपा का नाम बदलने की तैयारी कर ली है। उ.प्र. की जनता अपने हक, अधिकार के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा पर भरोसा कर रही है।’

You may also like

Leave a Comment