लखनऊ,समाचार10 India। गांव हो या शहर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लगातार सजग है। अब महिलाओं को और भी सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार गांव-गांव मिशन शक्ति कक्ष की स्थापना कराएगी। मिशन शक्ति कक्ष के तहत इनमें महिला बीट पुलिस अधिकारी तैनात होंगी जो गांवों के अंदर महिलाओं की समस्याओं को न सुनेंगी और उसका तत्काल में निस्तारण भी कराएंगी।
तीन से चार बीटों पर बनाई जाएगी एक महिला बीट
प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे प्रत्येक थानों की तीन से चार बीटों पर एक महिला बीट बनाई जाएगी। जिनमेंं दो-दो महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त की जाएंगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों में जाकर महिलाओं से उनके समस्याओं को लेकर बात करेंगी और हिंसा या अपराध के मामले में थानों को सूचित कर कार्रवाई कराएंगी।
सुबह 11 से 3 तक सुनी जाएंगी समस्याएं
महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव में बने मिशन शक्ति कक्ष में उपस्थित रहकर सुबह 11 से लेकर शाम को तीन बजे तक महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी। इस दौरान महिलाओं को सजग बनाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी उन्हें बताने का काम अधिकारी करेंगी।