मिशन 2022: यूपी की जनता को साधेगी कांग्रेस, इस मूल मंत्र पर काम करेंगे कार्यकर्ता

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,समाचार10 India। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रोड मैप तैयार कर लिया है। इसी के मद्देनजर लखनऊ में कांग्रेस यूथ अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कांग्रेसियों को मूल मंत्र दिया है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के संघर्षों से अवगत कराने का कार्य युवा कांग्रेस को सौंपा है। बता दें कि बीते दिन यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक हुई थी, जिसमें अध्यक्ष श्रीनिवास ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और चुनाव के मद्देनजर रणनीतियां भी तैयार कीं।

संगठन को गांव-गांव तक करेंगे मजबूत: मिलिंद गौतम
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम ने बताया कि, कार्यकर्ताओं का लक्ष्‍य सभी विधानसभाओं में जाकर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की नीतियों से जनता को रूबरू कराना है। उन्होंने बताया कि, ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करने के बाद संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की रीढ़ मानी है युवा कांग्रेस: मिलिंद
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम ने कहा कि, युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ मानी जाती है, इसीलिए 2022 में हमारी जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने बताया कि, हमारा काम गांव-गांव में जाकर संगठन को मजबूत करना है। साथ ही पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराना है।

You may also like

Leave a Comment