रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की यात्रा करेंगे

by Vimal Kishor

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 19-20 सितंबर, 2022 तक मिस्र की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सेना से सेना के संबंधों को गति देने के लिए नई शुरुआत करेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान देंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यात्रा का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग और विशेष मैत्री को और अधिक मजबूत बनाना है।

You may also like

Leave a Comment