SP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: Lucknow में कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेटिंग, प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने BJP सरकार के कुशासन को उजागर करने के लिए किया प्रदर्शन’

by Vimal Kishor

समाचार 10 india

लखनऊ। गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है। सपा का यह प्रदर्शन अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर है। जिसमें बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था, रोजगार की मांग व गन्ना बकाया मूल्य भुगतान प्रमुख मांगें थी। इसी के मद्देनजर राजधानी की सदर तहसील पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया व नारे लगाए।

इस मौके पर मौजूद सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि ‘हमारा ये संघर्ष जारी रहेगा। हम बढ़ती महंगाई, रोज़गार, ध्वस्त कानून व्यवस्था व उत्तर प्रदेश सरकार के कुशासन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते रहेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘हम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों में जुट गए हैं। आज यह प्रदेशव्यापी प्रदर्शन इसकी शुरुआत है। साथ ही यह प्रदर्शन प्रशासन का इस्तेमाल करके ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों को जीतने वाली बीजेपी सरकार के कुशासन को उजागर करने के लिए भी है।’

डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि ‘यह संदेश उन लोगों के लिए भी है, जो यह कहा करते थे कि सपा ज़मीन पर नहीं उतरती। आज वह आकर देख सकते हैं कि अगर पूरे प्रदेश में कोई ज़मीनी पार्टी है, तो वह सपा है। सपा हमेशा जनता के के हितों के लिए लड़ते आई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बनाए हैं नज़र

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर के विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय से प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर नज़र बनाए हुए हैं। अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल यादव पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। दोनों नेता प्रदेश भर के 75 जिलों में हो रहे लगभग 350 तहसीलों पर हो रहे तहसील स्तर धरने पर नज़र बनाए हुए हैं।

You may also like

Leave a Comment