रेड क्रॉस सोसाइटी ने बढ़ाया हाथ, गरीब, असहाय, निर्धन लोगो की मदद

by Vimal Kishor

लखनऊ,समाचार10 India। समाजिक सुरक्षा का ध्यान देना इस ठंड के मौसम me अधिक महत्वपूर्ण है। समाज मे कितना भी बदलाव आए लेकिन जहां भी नजर उठा कर डाले तो कई ऐसे गरीब, असहाय, निर्धन लोग दिखाई पड़ते है। इन सभी को कही न कही मदद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लखनऊ के सर्वोदय नगर में रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गरीब लोगों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया।

सामाजिक कार्यकर्ता मयंक मिश्र, सर्वेश शर्मा, अश्वनी मिश्र और  आशुतोष पाठक जी ने शुक्रवार को सर्वोदय नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड द्वतिय में गरीब, असहाय, निर्धन ढाई सौ लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल व हाइजेनिक किट का वितरण किया।

समाजिक कार्यकर्ता अश्वनी मिश्रा एवं आशुतोष पाठक का कहना है कि बढ़ते ठंड के मौसम को देखते हुए करीब 250 लोगो को कम्बल व हाइजेनिक किट, तिरपाल मुहैया कराया गया है। जिसमें हमारे द्वारा इस इलाके के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उन लोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करने से समाज मे एकता का भाव जाग्रत होता है एवं सामाजिक रूप से अक्षम लोगो
तक मदद पहुचाई जा सकती है। सभी वोलेंटियर (विजेंद्र सिंह विवेक मिश्रा मोहित ) का आभार जताते हुये आगे भी सामाजिक कार्यों में जुडे रहने का आग्रह किया है।

You may also like

Leave a Comment