113
समाचार10 India
लखनऊ ।मनीष कुमार गुप्ता राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार व उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड के साथ लक्ष्य 2022 के चुनाव की बैठक में राम सिंह वाल्मीकि सदस्य SC/ST आयोग उ.प्र. सरकार के साथ हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पुनः 2022 में स्थापित करने की बात कही गई।
साथ ही साथ दोनों ने भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास को लेकर जनता के बीच जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को गिनाने की भी बात कही जिससे 2022 में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके। इस अहम बैठक में दोनों पक्षों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे।