1

प्रयागराज,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। नाइस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले ‘दीदार-ए-हुस्न’ गाने की शूटिंग प्रयागराज में पूरी हुई। यह गाना इंडियाज़ आइकॉनिक टैलेंट शो सीज़न 2.0 के मंच से किए गए उस वादे की अगली कड़ी है, जिसमें विजेताओं को संगीत एल्बम के माध्यम से लॉन्च करने का अवसर देने की बात कही गई थी।
इस गाने को गायन श्रेणी के प्रथम विजेता डॉ. शोएब अहमद ने अपनी आवाज दी है। मुख्य अभिनेता यासेफ पटेल और मुख्य अभिनेत्री सबा हैं, जो इंडियाज़ सुपर मॉडल सीज़न 2.0 के विजेता रह चुके हैं।गाने के निर्माता एवं संकल्पना निर्देशक नाइस फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक एवं निर्देशक अजीत श्रीवास्तव हैं।
नाइस फिल्म प्रोडक्शन लगातार अपने वादे को पूरा करते हुए सीज़न 2.0 के विजेताओं और प्रतिभागियों को नए संगीत प्रोजेक्ट्स के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है।

