
मुंबई,समाचार10India। देश में बढ़ती नशे की समस्या की रोकथाम और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से *‘हम भारत हैं ट्रस्ट’* ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा द अक् जी के मार्गदर्शन में *‘नशामुक्त मुंबई, नशामुक्त महाराष्ट्र’* अभियान को लेकर महत्वपूर्ण पहल की।
इसी क्रम में ट्रस्ट के *राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब भारत* ने मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल *महामहिम जिष्णु देव वर्मा जी* से भेंट कर उन्हें नशामुक्ति अभियान से संबंधित पत्र सौंपा। इस अवसर पर जैन समुदाय से *ओम प्रकाश जैन* भी उपस्थित रहे।पत्र के माध्यम से मुंबई एवं महाराष्ट्र में बढ़ते नशे की रोकथाम, युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर व्यापक नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए राज्यपाल महोदय से सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया गया।ट्रस्ट का मानना है कि नशे की रोकथाम केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। ट्रस्ट का प्रयास है कि सरकार, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक एवं सामुदायिक संगठनों तथा युवाओं को साथ लेकर नशे के विरुद्ध एक प्रभावी सामाजिक अभियान खड़ा किया जाए।मुलाकात के दौरान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जी ने नशे के विरुद्ध चलाए जाने वाले जागरूकता प्रयासों को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया तथा अभियान के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *साकिब भारत* ने कहा कि, _“हमारा संकल्प है कि मुंबई से नशे के खिलाफ एक मजबूत जनजागरूकता अभियान की शुरुआत हो और इसे पूरे महाराष्ट्र तक पहुंचाया जाए। हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना है।”ट्रस्ट ने इस अभियान को स्वामी ओमा द अक् जी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

