
लखनऊ: रिलीज से एक दिन पहले फिल्म ‘लव लॉटरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ के सिनेपोलिस, वन अवध सेंटर मॉल, गोमती नगर में आयोजित की गई। इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्देशक अरविंद पांडे, प्रोड्यूसर कुलदीप भार्गव ‘तुषार’, को-प्रोड्यूसर परिधि भार्गव और अभिनेता अक्षय ओबेरॉय व अग्नि अग्यारी सहित फिल्म की टीम मौजूद रही। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को लेकर दर्शकों और स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
निर्देशक अरविंद पांडे ने लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “लखनऊ हमारा होम टाउन है और यहां अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होना हमारे लिए पहला और बेहद गर्व का पल है। इस शहर से मेरा और पूरी टीम का एक खास भावनात्मक रिश्ता है। हमने ‘लव लॉटरी’ को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ बनाया है और अपने शहर के लोगों के साथ इसे सबसे पहले साझा करना अपने आप में एक बहुत खास अनुभव है। अब उम्मीद है कि जिस तरह का प्यार और उत्साह हमें यहां देखने को मिला है, वही प्यार दर्शकों से फिल्म की रिलीज के बाद भी मिलेगा।”
प्रोड्यूसर कुलदीप भार्गव ‘तुषादरुवाला, कबीर दुहन सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रमम शर्मा, अग्नि अग्यारीहीं, बल्कि अपने शहर और अपनी जड़ों से जुड़ने का एक खूबसूरत मौका है। लखनऊ हमारे लिए घर जैसा है और यहां आकर हमेशा एक अलग तरह का अपनापन महसूस होता है। आज दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ फिल्म को लेकर जो उत्साह देखने को मिला, वह हमारे लिए बेहद यादगार है। अब हम दर्शकों के प्यार और प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।”
को-प्रोड्यूसर परिधि भार्गव ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत ही इमोशनल मोमेंट है। नवाबों का शहर लखनऊ हमारे दिल में एक खास जगह रखता है। मेरे दोस्त, परिवार, रिश्तेदार और लखनऊ के लोग फिल्म को लेकर जिस तरह से खुश और उत्साहित हैं, उसे देखकर हमारे लिए यह पल और भी खास हो गया है। हमने ‘लव लॉटरी’ को बहुत दिल से बनाया है और अब हमारी सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि रिलीज के बाद दर्शक भी फिल्म को उतना ही प्यार दें। हम अब दर्शकों के प्यार और उनके रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
‘लव लॉटरी’ एक सस्पेंस, थ्रिलर, सोशल कमेंट्री और कोर्टरूम ड्रामा है, जो रिश्तों, शादी, भरोसे, विश्वासघात और कानूनी संघर्ष जैसे मुद्दों को एक अलग नजरिए से सामने लाती है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दरुवाला, कबीर दुहन सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रमम शर्मा, अग्नि अग्यारी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले अंकुर खत्री ने लिखा है। ‘लव लॉटरी’ 25 सितंबर 2026 यानि आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

