
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। जनविकास महासभा एवं सोक्ट द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिटी पब्लिक हाई स्कूल, 60 फिट रोड,जानकीपुरम में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गायन, संगीत, स्पीच इत्यादि प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रतिभा के प्रदर्शन के प्रति प्रोत्साहित करते हुये तनाव मुक्त शिक्षा और सफल जीवन के बारे में बताया गया। इस मौके पर जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री व परी पुस्तक केंद्र के प्रमुख अजय यादव, स्कूल संस्थापक प्रबन्धक आशा गुप्ता, प्रधानाचार्या दीप्ति गुप्ता, उप प्रधानाचार्या वैशाली सिन्हा, कोआर्डिनेटर अंकिता पाण्डेय, अध्यापिकाओं में महक तिवारी, दीपिका मिश्रा व साधना यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के राष्ट्र निर्माता होंगे, अतः विद्यार्थियों को अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारियां के प्रति जागरूक रहते हुए अपने स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। अतः उन्हें तनाव मुक्त शिक्षा एवं सफल जीवन जीने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा इसके लिए उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रति भी जागरूक होना होगाक्योंकि जो विद्यार्थी अपने टैलेंट के अनुरूप अपना करियर का चुनाव करते हैं उनके जीवन में सफल होने का प्रतिशत ज्यादा होता है।

