
लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने पर विचार करें। यह बात आज अखंड भारत सेवा दल के तत्वावधान में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने कही।उन्होंने भारत के समग्र विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए सरकारों से मांग की, कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को समाप्त किया जाए अथवा इसे केवल आर्थिक आधार पर लागू किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक पात्र नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक प्रवल ने कहा कि अखंड भारत सेवा दल राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण एवं जनहित के विषयों पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से जनजागरण अभियान चलाता रहेगा।अखंड भारत सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल सिंह चौहान ने कहा कि सनातन परंपराओं के संरक्षण, सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा विकास हेतु एक राष्ट्रीय सनातन बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की, कि गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ संवर्धन को राष्ट्रीय प्राथमिकता मिले और भारतीय संस्कृति, संस्कार, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सनातन जीवन मूल्यों के संरक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर योजनाएं संचालित की जाएं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने हेतु प्रभावी कार्यक्रम चलाए जाएं।

