केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 2 अगस्त को बहराइच में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम को करेंगी संबोधित

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर:प्रदेश-समाचार10India। अपना दल (एस) के तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे वन सरिता रिसोर्ट, बहराइच में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। वह संगठन की नीतियों, आगामी चुनावी वर्ष की रणनीति, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment