भारत-नेपाल संबंधों पर बोले सतीश महाना, मीडिया की जिम्मेदारी पर दिया जोर

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश:समाचार10India-रिपोर्ट.शाश्वत तिवारी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्राचीनकाल से गहरे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं, जो आज भी मजबूत बने हुए हैं।

संसद और विधानसभा की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है।

भारत भ्रमण पर आए नेपाल के 20 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महाना ने मीडिया की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि आवश्यक है और टीआरपी की दौड़ में नकारात्मकता बढ़ना चिंताजनक है।

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि संसद और विधानसभा की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों समान रूप से अहम हैं और अध्यक्ष सभी के प्रति निष्पक्ष रहता है।
महाना ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अब पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल हो चुकी है, जहां पारदर्शिता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन का भ्रमण कर कार्यप्रणाली और कानून निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली तथा विभिन्न विषयों पर अपने सवाल रखे, जिनका अध्यक्ष ने विस्तार से जवाब दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment