
लखनऊ,उत्तर.प्रदेश-समाचार10India। BLS इंटर कॉलेज, ठाकुरगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए एवं बेहतर अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रमुख रूप से युशरा नौशाद (93 प्रतिशत), मोहम्मद शारिक (86 प्रतिशत), सुप्रिया सैनी (85 प्रतिशत), अनमोल साहू (85 प्रतिशत) आलोक साहू (82 प्रतिशत) एवं चेतन साहू (82 प्रतिशत) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू ने कहा कि “यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर, उप प्रधानाचार्य रोमा जाफरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

